पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
रेवाड़ी : सरबत दा भला ट्रस्ट डाॅ एस पी सिंह ओबेराय के सान्निध्य में पूरे विश्व में समाजसेवी कार्य कर रही हैं। जिसके तहत आज सरकूलर रोड पर स्थित पार्क में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी डाॅ घनश्याम मितल एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम से वरिष्ठ भाई बी के रामसिंह ने पौधे रोपीत कर किया। उन्होंने कहा कि आज हम पर्यावरण को शुद्ध कर ही समय-समय पर आने वाली इन महामारीयो से समाज को बचा सकतें हैं। हमें अब धरती, वायु, जल स्तर बनाये रखनें के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मनीश शर्मा ने कहा की संस्था पुरे जिलें में पर्यावरण बचाये स्वच्छता अपनाये अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। और उन्होंने कहा की संस्था ने अगामी मानसून सत्र में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर संस्था के विवेक भारद्वाज, पंकज यादव, नवीन यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।