News

संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण व बांटी इम्यूनीटी बूस्टर दवा

फतेहाबाद: सरबत दा भला संस्था डाॅ एस पी सिंह ओबेराय के सान्निध्य में पूरे विश्व में समाजसेवी कार्य कर रही हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी आश्रम रोड पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी सीता बहन ने ऐलसटोनिया का पौधा लगा कर किया।इस उपरांत संस्था सदस्यों ने विभिन्न तरह के पापङी, नीम, बढ,पीपल आदी पौधे रोपीत किये। अभियान की अध्यक्षता करते हुए सिटी वैलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा की आज करोना महामारी में हमें पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। आज सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वो धरती, वायु, जल स्तर बनायें रखनें के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें। उन्होंने बताया की उनकी संस्था पहलें से ही दो ओषधियों के पार्क विकसित कर चुकी है ओर तीसरा पार्क ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से विकसित करेंगी। इस अवसर पर संस्था महिला विंग उपप्रधान होम्योपैथी डाॅ रीना नागपाल ने होमियोपैथी संस्था आई आई एच पी के सहयोग से सभी संस्था सदस्यों व आस पास के स्लम क्षेत्र में इम्यूनीटी बूस्टर दवा भी वितरित की।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र गाबा, विनोद अरोड़ा, प्रोजेक्ट इंचार्ज धर्मपाल चावला, संजीव भाई, लवली मेहता, रामनिवास डिशवाला, भारत मोंगा, प्रो हिमाशु मितल, बी के मोहिनी, रमन कुक्कड़, विकास गोयल सहित सभी सदस्यों ने सहयोग दिया।