जनपद का बेहतरीन नेतृत्व कर रहे डीएम (विधायक कीरत सिंह)
रामपुर मनिहारान {सहारनपुर}
वैश्विक कोरोना महामारी में प्रशासनिक तन्त्र की अति महत्वपूर्ण भूमिका से प्रश्न चित्र होकर बहन सन्तोष ने जिला अधिकारी को ईश्वरीय सौगात से सम्मानित किया।
गुरुवार को रामपुर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इंचार्ज बीके संतोष गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह के साथ डीएम दफ्तर पहुंची। कहा कि प्रशासन के अधिकारी जनता की सुरक्षा के लिए दिन रात सड़कों पर रहकर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मेहनत से जुटे हैं। डीएम अखिलेश सिंह द्वारा पूरे जिले का सराहनीय नेतृत्व किया जा रहा है विधायक चौधरी किरत सिंह ने भी प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना कर डीएम के कुशल नेतृत्व की सराहना की। डीएम अखिलेश सिंह ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आभार जताया तथा प्रसाशन द्वारा जारी की गयी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
डीएम अखिलेश सिंह को बी के सन्तोष बहन ने किया सम्मानित
