News

आध्यात्मिक जीवन मूल्यनिष्ठ समाज अभियान (डूंगरपुर-सागवाड़ा) की पूरी जानकारी

आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर “आध्यात्मिक जीवन – मूल्यनिष्ठ समाज” अभियान का आगाज 21/05/2022 को “ओम् शान्ति रिट्रीट सेंटर, दिल्ली में किया गया। एवं इस अभियान का समापन 02/10/2022 को ब्रह्माकुमारी, नडियाद(गुजरात) में होगा।
इसी कड़ी के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी,डूंगरपुर द्वारा पूरे डूंगरपुर जिले में 8 दिवसीय 01/9/2022 से 08/9/2022 तक “आध्यात्मिक जीवन – मूल्यनिष्ठ समाज” अभियान अनेक स्थानों पर किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन ब्रह्माकुमारी, सागवाड़ा में भव्यता से किया जाएगा। एवं समाज में सामाजिक कार्य कर्ताओं को उनके कार्य की सराहना करते हुए ब्रह्माकुमारी, सागवाड़ा द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
दिनांक– 1/9/22 , गुरूवार
सांय– 5:30 बजे
स्थान– ब्रह्माकुमारी, दिव्य अनुभूति भवन, मंगलम विहार सागवाड़ा।

इस अभियान का समापन
दिनांक– 08/09/2022, गुरुवार
स्थान – ब्रह्माकुमारी, राजयोग भवन,ब्रह्म स्थली कॉलोनी , डूंगरपुर
समय – सांय 6 बजे

इस अभियान का समापन सत्र डूंगरपुर के समाज सेवियों के सम्मान एवं प्रोत्साहन के साथ बड़ी भव्यता एवं ईश्वरीय याद के साथ किया जाएगा। जिसमे अनेका अनेक समाज सेवियों को निमंत्रण दिया गया है।

अभियान का मार्ग
1/9/22 – सागवाड़ा
2/9/22 – 1) रणोली 2) नंदोड़ 3) गोवड़ी
3/9/22 – 1)भेमई 2) महतो का पारड़ा 3) सेमलिया घाटा।
4/9/22–1) गाटोद 2) मविता
5/9/22– 1) बनकोड़ा। 2)पूंजपुर
6/9/22 – 1) पातली 2) वसी 3) आसेला
7/9/22– 1) थाणा 2) माड़ा 3) सासरपुर पाडली
8/9/22 – 1) राजपुर 2) वसुंधरा विहार

8/9/22–सांय 6 बजे ब्रह्माकुमारी डूंगरपुर में समापन।

इसमें आपको भी अतिथि के रूप सादर प्रेम सहित निमंत्रण है।आपकी उपस्थिति इस अभियान की शोभा है।

।।ओम् शांति।।