News

Social Wing Campaign “HAPPY LIFE & HEALTHY SOCIETY” from Jammu to Mumbai Has Reached Kathua

अध्यात्मिकता जीवन का आधार है,  इसे अपनाएं : बी के अमीर चंद

 

30 April 2019 कठुआ : “सुखी जीवन, स्वस्थ समाज” निर्माण का उद्देश्य लेकर जम्मू से मुंबई के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा जम्मू से शुरू की गई यात्रा का सोमवार कठुआ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अभियान के प्रभारी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग के वाइस चेयरमैन बी के अमीर चंद है। जिनके नेतृत्व में छह सदस्यीय दल गत दिवस जम्मू से चलकर सुबह कठुआ पहुंचा। जहां पर कठुआ ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर की प्रभारी बहन वीणा ने किया। दिन भर के कार्यक्रम में अभियान के सदस्यों ने शहर के चार स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर सभी को सुखी जीवन एवं स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए अध्यात्मिक से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि बिना अध्यात्मिक ज्ञान मानव न तो कल्याण है और न ही उसे जीवन में सुख मिल सकता है। इसलिए समाज के सभी लोग सुखी एवं स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए अध्यात्मिक बने और अपने जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने कठुआ के दोनों सरकारी हायर सेकेंडरी ग‌र्ल्स एवं ब्वॉयज स्कूल के अलावा टायनी स्कॉलर, डीएवी, सीटीएम के अलावा देर शाम को शहर के टांगरी पैलेस में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपने अभियान के उद्देश्य के बारे बताया। उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक मानव जीवन का आधार है। नशे से दूर रह कर कई बुराइयों से दूर रहा जा सकता है। स्वस्थ्य समाज नशामुक्त होने से ही बनेगा। इसी तरह की जागरूकता जगह-जगह कार्यक्रम के दौरान विशेषकर स्कूलों में विद्यार्थियों में फैलाई जाएगी। उनके मिशन का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा ही है। अभियान में शामिल दल के सदस्य सुबह मंगलवार कठुआ से पठानकोट के लिए रवाना होंगे। पूरे 50 दिन के इस अभियान का समापन मुंबई में जाकर होगा। जो देश की छह राजधानियों के अलावा विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगा।