News

महिला एवं बाल विकास विभाग महाराष्ट्र तथा समाज सेवा प्रभाग ब्रह्माकुमारीज़ पुणे द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘महिला वसतिगृह’ का सेवा समाचार

Program On The Subject Of ‘Women Empowerment And Spiritual Counseling’ | BK Nilima | Pune

आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक तो नैतिक सशक्तिकरण की परछाई मात्र है। आज हम देख रहें हैं समाज में एक तरफ नारी बहुत शिक्षित तथा हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही है वही दूसरी ओर नारी पर बढ़ते हुए अत्याचार जो कि नारी को कमजोर और हतास कर रहे हैं । ऐसी महिलाएं जो कि निराधार, पीड़ित और शोषित हैं, ऐसे महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महाराष्ट्र शासन ने अपने ‘महिला एवं बाल विकास विभाग’ की ओर से महाराष्ट्र में ‘महिला वसतिगृह’ चलाकर पीड़ित महिलाओं के जीवन को सुखद बनाने का कार्य कर रहा है।

महाराष्ट्र शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग पुणे ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग को इस विशेष सेवा के लिए आमंत्रित किया।  प्रभाग की ओर से बी के नीलिमा बहन, पुणे ने इस सेवा में अपना विशेष योगदान दिया जिनका मुख्य विषय ‘महिला सशक्तिकरण एवं स्पिरिचुअल काउंसिलिंग’ रहा।