News

Maharashtra Police Awarded Brahma Kumaris With A Letter Of Honor

वर्तमान समय, कोराना (Covid-19) वायरस महाराष्ट्र सहित पूरी दुनिया में फैल रहा है, और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे महाराष्ट्र पुलिस covid warriors के रूप में लड़ रही है।  ‘ब्रह्माकुमारीज’ जागृति कॉलोनी (फ़ेंड्स कॉलोनी ) नागपुर की ओर से  (अपराध शाखा, नागपुर शहर) के कुल 55 अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राज योग सत्र का आयोजन  11.05.2020 से 20.05.2020 तक किया गया था। इस बीच, ब्रह्माकुमारी उमा बहन ने  मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के बारे में विस्तृत जानकारी देकर प्रेरित किया। कोरोना लॉकडाउन के समय में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा स्वयं की सुरक्षा करते हुए समाज को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस कर्मियों को मनोबल बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। सीमा बहन ने सभी को राजयोग का अनुभव कराया तथा संगम बहन ने उनको गीतों की प्रस्तुति देकर आत्मबल बढाया | इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस उपायूक्त  (अपराध शाखा) श्री. गजाननजी राजमाने ने कहा मै ब्रह्माकुमारिज का बहोत आभारी हु बहनों ने राज योग सत्र के दौरान हमारे पुलिस कर्मियों में परिस्थिति से जुजने का आत्मविश्वास बढाया यह देश के लिए बहोत बड़ी सेवा है | उन्होंने कहा अपनी सेवा के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। मैं आपके सामाजिक कार्य और निस्वार्थ सेवा के लिए आपको हार्दिक बधाई देता हूं और नागपुर सिटी पुलिस की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं।आप का स्वास्थ हमेशा अच्छा रहे ।  हमारी अपेक्षा है कि राष्ट्रीय सेवा का महान कार्य हमेशा कर्तव्य से किया जाएगा।  शुभ कामना देते हुए ब्रह्मकुमारिज को सम्मान पत्र भेट किया गया |